माधवराव सिंधिया जयंती आज
भोपाल [महा मीडिया] पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश में विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम 5 बजे छत्री परिसर ग्वालियर में भजन संध्या होगी। इसमें ग्वालियर के प्रसिद्ध भजन गायक राजेंद्र पारिख और भजन गायिका शिल्पी कालविंद भजन प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि देंगे।