नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई 20 अप्रैल को होगी
भोपाल [महामीडिया] दिल्ली हाईकोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में याचिका की सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है। ईडी ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किया गया था।जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि सोमवार को सुनवाई संभव नहीं है। इससे पहले 22 दिसंबर 2025 को कोर्ट ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया था।