राज्यसभा के 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
भोपाल [महा मीडिया] 37 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में 7 राज्यों के 26 उम्मीदवार निर्विरोध ही निर्वाचित हो गए हैं। इनमें शरद पवार, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।कई राज्यों में विपक्षी दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारे जिसके कारण ये नेता बिना मतदान के ही राज्यसभा पहुंच गए। हालांकि बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला होना तय है। इन राज्यों में अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में होने के कारण चुनाव कराया जाएगा।