शीतला सप्तमी आज
भोपाल [महा मीडिया] आज और कल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी-अष्टमी है। इन तिथियों पर शीतला माता की विशेष पूजा और व्रत करते हैं। कुछ जगहों पर सप्तमी पर और कुछ जगहों पर अष्टमी तिथि पर महिलाएं यह व्रत करती हैं। शीतला माता के नाम का अर्थ है शीतलता देने वाली देवी। शीतलता यानी ठंडक। इस व्रत में देवी मां को ठंडे (शीतल) खाने का भोग लगाने की परंपरा है। भक्त भी ठंडा खाना ही खाते हैं। इस व्रत को बसोड़ा भी कहते हैं।