चैत्र नवरात्रि पर्व की तैयारियां

चैत्र नवरात्रि पर्व की तैयारियां

भोपाल [महामीडिया] वसंत ऋतु की मधुर बयार और चैत्र मास के आगमन के साथ ही शहर का वातावरण भक्तिमय होने लगता है। मंदिरों में घंटियों की ध्वनि, शंखनाद और जय माता दी के जयकारों से  कई शहर आस्था के रंग में रंगने की तैयारी में है। इसी पावन माहौल में चैत्र नवरात्रि का पर्व इस वर्ष 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाया जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। चैत्र नवरात्रि जैसा कि नाम से पता चलता है 9 दिनों तक मनाया जाता है जिसमें प्रत्येक दिन माँ दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों को समर्पित होता है। ऐसा कहा जाता है कि दुर्गा माता इन दिनों अपने भक्तों के साथ रहने के लिए स्वर्ग से नीचे आती हैं। इसलिए यह सबसे फायदेमंद चरण माना जाता है। घटस्थापना अनुष्ठान को नवरात्रि के दौरान सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि यह नौ दिनों तक चलने वाले उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। नवरात्रि की शुरुआत के साथ घटस्थापना करना पवित्र माना जाता है। कलश स्थापना घटस्थापना का एक और प्रसिद्ध नाम है। चैत्र नवरात्रि महाराष्ट्र और गोवा में मनाए जाने वाले गुड़ी पड़वा के त्योहार के साथ शुरू होगी जबकि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में उत्सव के अनुसार उगादी मनाई जाएगी। 

सम्बंधित ख़बरें