बीमा कंपनियों के नए बिजनेस प्रीमियम में 18 प्रतिशत की वृद्धि
भोपाल [महामीडिया] बीमा कंपनियों का नया बिजनेस प्रीमियम फरवरी में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 35,417.27 करोड़ रुपये हो गया है। उधर गैर जीवन बीमा कंपनियों ने प्रीमियम में सालाना करीब 10 प्रतिशत 23,853.77 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की है। निजी बीमाकर्ताओं ने इस महीने में सालाना आधार पर 11.60 प्रतिशत के साथ 16,150.25 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की है। इस महीने के दौरान जीवन बीमाकर्ताओं का व्यक्तिगत प्रीमियम सालाना आधार पर 19.09 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15,761.2 करोड़ रुपये हो गया है जबकि समूह व्यवसाय प्रीमियम सालाना आधार पर 29.8 प्रतिशत के साथ 19,656.07 करोड़ रुपये हो गया है। अप्रैल-फरवरी की अवधि में जीवन बीमा कंपनियों का एनबीपी सालाना आधार पर 14.27 प्रतिशत बढ़कर 3.84 लाख करोड़ रुपये हो गया। हालांकि निजी बीमा कंपनियों ने 14.06 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 1.67 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की है।