नवीनतम
गुरुग्राम में सोसाइटी की दीवार गिरने से सात श्रमिकों की मौत
भोपाल [महा मीडिया] गुरुग्राम में सोमवार रात ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की दीवार गिर गई। इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों और घायलों को राजस्थान के भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। मिट्टी और मलबे में अभी भी लोगों के दबे होने की आशंका है। टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हुए है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसा कैसे हुआ। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।