नाबार्ड ने जलवायु नवाचार इनामी प्रतियोगिता शुरू की

नाबार्ड ने जलवायु नवाचार इनामी प्रतियोगिता शुरू की

भोपाल [महामीडिया] नाबार्ड ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय जलवायु स्टैक नवाचार चुनौती की शुरुआत की है। इस राष्ट्रीय पहल का उद्देश्य भारत में कृषि और ग्रामीण आजीविका को जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न बढ़ते जोखिमों के प्रति अधिक सक्षम और सुरक्षित बनाना है। इस चुनौती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस पहल के तहत शोध संस्थानों, विश्वविद्यालयों, नवप्रवर्तकों और नवउद्यमों को आमंत्रित किया गया है कि वह निकट अवधि (10 से 15 वर्ष) के लिए जलवायु जोखिम पूर्वानुमान मॉडल तथा व्यावहारिक डैशबोर्ड विकसित करें। इन समाधानों का उद्देश्य कृषि, ग्रामीण वित्त और सार्वजनिक योजना से जुड़े निर्णयों के लिए उपयोगी जलवायु आधारित सूचना प्रणाली तैयार करना है। इस प्रतियोगिता में शीर्ष तीन टीमों को क्रमशः 15 लाख रुपये, 10 लाख रुपये और 5 लाख रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। चयनित समाधानों को आगे चलकर नाबार्ड और उसके सहयोगी कार्यक्रमों के माध्यम से परीक्षण परियोजनाओं के रूप में लागू करने और व्यापक स्तर पर अपनाने की संभावना भी होगी।

सम्बंधित ख़बरें