आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

भोपाल [ [महमीडिया] आज मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। इससे पहले सोमवार को तेल की कीमतें तीन साल से भी ज्यादा के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थीं। कीमतों में गिरावट इसलिए आई क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। इससे दुनिया में तेल की सप्लाई लंबे समय तक प्रभावित होने की चिंता कुछ कम हुई।मंगलवार को शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 6.51 डॉलर 6.6 प्रतिशत गिरकर 92.45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। वहीं अमेरिकी डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल 6.12 डॉलर 6.5 प्रतिशत गिरकर 88.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सोमवार को तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई थीं और यह 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई थीं। 

सम्बंधित ख़बरें