फिलीपींस और मोरक्को आधार कार्ड को अपनाएँगे

फिलीपींस और मोरक्को आधार कार्ड को अपनाएँगे

नईदिल्ली [ महामीडिया] फिलीपींस और मोरक्को आधार को अपनाने वाले पहले देश हो गए हैं। इन दो देशों ने अपने नागरिकों के लिए भारत की तरह विशिष्ट पहचान सिस्टम बनाना शुरू किया है। मोड्यूलर ओपन सोर्स आइडेंटिटी प्लेटफार्म  आधार को लागू करने में मदद कर रहे हैं। इस तकनीक की बदौलत ये देश स्वतंत्र रूप प्लेटफॉर्म विकसित कर रहे हैं ताकि अपने नागरिकों के जीवन को सुगम बना सकें और उन्हें कानूनी पहचान मुहैया करवा सकें।भारत एशिया व अफ्रीका के आठ से दस देशों को आधार समझाने के बारे में जानकारी दे चुका  हैं। ऐसे ही विशिष्ट पहचान प्लेटफॉर्म के लिए टोगो, केन्या, वियतनाम, श्रीलंका और सिंगापुर सहित कुछ देश अपनी रुचि दिखा चुके हैं। आधार को समझने के लिए भारत सरकार से ब्राजील, मिस्र, मेक्सिको बातचीत कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें