सुमधुर स्वरों से चेतना की शुद्धता: ब्रह्मचारी गिरीश जी

सुमधुर स्वरों से चेतना की शुद्धता: ब्रह्मचारी गिरीश जी

भोपाल [महामीडिया] परम पूजनीय महर्षि महेश योगी जी 109 वे जन्मदिवस पर आयोजित ज्ञान युग दिवस के द्वितीय दिवस पर आज स्वर लहरियों के माध्यम से भजनामृत का सुमधुर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान महेश योगी संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी ने कहा कि" सुमधुर स्वरों के गायन एवं श्रवण से चेतना में शुद्धता प्राप्त होती है जिससे अपने अभीष्ट,अपने आराध्य की प्राप्ति की जा सकती है।"                        सर्वप्रथम हे दुख भंजन,मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार के बोल पर महर्षि विद्या मंदिर सुल्तानपुर की पूर्व छात्र नंदिनी कसौधन ने स्वर लहरियो की शानदार सुंदर प्रस्तुति दी। जिसे ईश्वर सत्य है और भज ले राम राम के बोल पर आगे बढ़ाया गया जिसे उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया।                                                     

इसके पश्चात महर्षि किड्स होम अयोध्या नगर की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी जिसे खूब सराहना मिली। बाल सुलभ बालिकाओं के नृत्य की प्रस्तुति वेशभूषा से लेकर भाव भंगमियों की शानदार प्रस्तुति रही जिससे संपूर्ण महर्षि उत्सव भवन में आदरांजली का समा बांधकर झकझोर कर रख दिया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति की गई जो समां बांधने एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति के रूप में अपनी छाप छोड़ पाने में सफल रही। इसके बाद महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद महर्षि सेंटर फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस के छात्राओं की सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति भाव विभोर करने वाली रही।                                                   

बाद में सुप्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार पंडित जितेंद्र सिंह ने तुलसी तुलसी सब करें के बोल पर भजन की शानदार प्रस्तुति देकर पूरे महर्षि उत्सव भवन को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर उनको संगत सुप्रसिद्ध तबला वादक पंडित अनूप घोष, बांसुरी वादक अतुल शंकर एवं कीबोर्ड पर सतीश कुमार सोलंकी ने दिया।                                                           

इस दो दिवसीय ज्ञान युग दिवस समारोह का आयोजन भोपाल के छान स्थित स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम के महर्षि उत्सव भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महर्षि संस्थान के निदेशक गणों सहित महर्षि संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ-साथ महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थीं।

 

 

सम्बंधित ख़बरें