मकर संक्रांति पर दो दिन का पर्वकाल

मकर संक्रांति पर दो दिन का पर्वकाल

भोपाल [महामीडिया] आज बुधवार को दोपहर 3 बजकर 8 मिनट के बाद सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही श्रद्धालु स्नान, दान कर मकर संक्रांति मनाएंगे। हालांकि कुछ विद्वानों का मत है कि अगर सूर्यदेव दोपहर बाद मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो पर्वकाल अगले दिन सुबह अर्थात गुरुवार को मनाना चाहिए। ऐसे में मतांतर के चलते धर्मधानी उज्जैन में बुधवार व गुरुवार को दो दिन पर्वकाल मनाया जा रहा है।इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 और 15 जनवरी दोनों दिन मनाया जाएगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व का पूजा मुहूर्त साल 2026 में 14 जनवरी को सूर्यदेव दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पुण्य काल दोपहर 03.13 से शाम 05.45 तक रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें