नवीनतम
अब कुत्ते के काटने पर सरकारों को मुआवजा देना होगा
भोपाल [महामीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने आज एक कड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने स्पष्ट आदेश दिया है कि यदि कोई कुत्ता किसी व्यक्ति को काटता है तो उसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर प्रशासन की होगी। कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कुत्ता काटने से कोई बच्चा या बुजुर्ग जख्मी होता है या उसकी मृत्यु हो जाती है तो संबंधित राज्य सरकार को पीड़ित परिवार को मुआवजा देना होगा। यह भारत की सर्वोच्च न्याय व्यवस्था का एक बहुत ही कड़ा निर्णय है जिससे इस विषय वस्तु की संवेदनशीलता उजागर हो रही है।