पुतिन ने भारत और चीन के मामले में अमेरिका को आगाह किया

पुतिन ने भारत और चीन के मामले में अमेरिका को आगाह किया

मुंबई [महामीडिया] रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भारत और चीन को टैरिफ के नाम पर धमकाना बंद करने को कहा है। उन्होंने कहा कि दोनों (भारत-चीन) देश उनकी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। चीन की विक्ट्री डे परेड में शामिल होने के बाद बुधवार को मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि ट्रम्प भारत या चीन से इस तरह से बात नहीं कर सकते।रूसी राष्ट्रपति ने कहा 'भारत और चीन का इतिहास हमलों से भरा है। अगर इन देशों का कोई नेता कमजोरी दिखाएगा तो उसका राजनीतिक करियर खत्म हो सकता है। दरअसल ट्रम्प भारत पर कई बार आरोप लगा चुके हैं कि भारत रूसी तेल खरीदता है और यूक्रेन जंग को रूस का साथ दे रहा है। ट्रम्प अपने टैरिफ को जंग सुलझाने वाला हथियार बताते हैं।

सम्बंधित ख़बरें