भोपाल में देखा गया दुर्लभ मर्लिन बाज़

भोपाल में देखा गया दुर्लभ मर्लिन बाज़

भोपाल [महामीडिया] भोपाल के भोज वेटलैंड में दुनिया के सबसे छोटे और अत्यंत फुर्तीले शिकारी पक्षियों में शुमार 'मर्लिन फाल्कन' (मर्लिन बाज़) को पहली बार देखा गया है। आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर यह न केवल भोपाल, बल्कि संपूर्ण मध्य प्रदेश में इस दुर्लभ पक्षी की पहली उपस्थिति है।बर्डिंग के दौरान उन्होंने इस दुर्लभ बाज को न केवल करीब से देखा गया बल्कि इसके स्पष्ट फोटोग्राफ भी लिए। मध्य प्रदेश के पक्षी डेटाबेस में मर्लिन फाल्कन की पहली आधिकारिक एंट्री होने से वन्यजीव प्रेमियों और बर्डिंग समुदाय में जबरदस्त उत्साह है। इस पक्षी का भोपाल आना यहां के पारिस्थितिकी तंत्र के स्वस्थ होने का प्रमाण है। छोटा आकार पर अचूक शिकारी ऐसा बताया जाता है कि मर्लिन बाज़ फाल्कन परिवार का एक छोटा लेकिन अत्यंत साहसी सदस्य है। इसकी लंबाई महज 24 से 33 सेंटीमीटर और पंखों का फैलाव 50 से 70 सेंटीमीटर होती है। मर्लिन एक पक्षी है जो मुख्य रूप से उत्तरी गोलार्ध में पाया जाता है। यह है एक फाल्कन जिसे पहले कबूतर बाज़ भी कहा जाता था। इस रैप्टर उप-प्रजाति को यह नाम इसलिए मिलता है क्योंकि उड़ान में यह एक कबूतर की तरह दिखाई देता है और कबूतर पक्षी को इसकी प्रजाति के नाम के समान नाम से भी जाना जाता है।.

 

 

सम्बंधित ख़बरें