![](https://mahamedianews.com/upload/news-image-hn/arvind-kejriwal-and-manish-sisodia-defeated-.jpeg)
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हारे
नई दिल्ली[ महामीडिया] दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अंतिम परिणाम आना बाकी है लेकिन 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी तय मानी जा रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की बहुत बुरी हार हुई है। कांग्रेस की कहीं चर्चा नहीं है क्योंकि पार्टी लगातार तीसरी बार खाता खोलने में नाकाम रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार का राष्ट्रीय स्तर पर असर पड़ेगा। पंजाब में हलचल तेज हो सकती है। इंडी गठबंधन में उठा-पटक हो सकती है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कालका जी सीट पर जैसे-तैसे जीत दर्ज कर ली। यहां भाजपा के रमेश बिधूड़ी हार गए हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल 3182 वोट से हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने जीत दर्ज की है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के संदीप दीक्षित रहे जिनको 5000 वोट भी नहीं मिले। जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया 675 वोट से हार गए हैं। भाजपा के तरविंदर सिंह ने जीत दर्ज की। अब सवाल यही है कि भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा ? कई नाम रेस में बताए जा रहे हैं जिनमें स्मृति ईरानी और नुपूर शर्मा की चर्चा भी है।