भारतीय खिलाड़ियों ने जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए

भारतीय खिलाड़ियों ने जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए

कटक [महामीडिया] भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल ओडिशा के कटक में खेला जाएगा। दोनों टीमें शुक्रवार को ही कटक पहुंच गई हैं। भारतीय टीम के कुछ मेंबर्स आज सुबह श्री जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। इसमें अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल है। भारतीय टीम के तीन खिलाड़ियों ने शनिवार को ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंचे और आशीर्वाद लिया। 

सम्बंधित ख़बरें