
म.प्र. में रोहिंग्या मुसलमानों का सर्वेक्षण करवाएगी सरकार
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. में रोहिंग्या मुसलमानों का सर्वे किया जाएगा। आठ जिलों ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, रतलाम, मंदसौर, खरगोन, जबलपुर व श्योपुर में यह सर्वेक्षण किया जाएगा। इन सभी जिलों में रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या अधिक बताई जा रही है। यह जिले संवेदनशीलता की दृष्टि से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। इन जिलों में प्रतिबंधित संगठन सिमी के सदस्य और आईएसआई एजेंट पकड़े जाने के मामले पहले भी सामने आए हैं। यहां प्रवासियों की संख्या अधिक है इसलिए इन्हें अधिक संवेदनशील माना जा रहा है।