नवीनतम
रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत पहुंचे
भोपाल [ महामीडिया ] रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गए हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। उन्हें रिसीव करने प्रधानमंत्री मोदी काफिले के साथ एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। मोदी आज रात उनके सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे। पुतिन करीब 30 घंटे तक भारत में रहेंगे। पुतिन के भारत पहुंचने से पहले रूस के कई मंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं। इनमें उप प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और कृषि मंत्री दिमित्री पेट्रोव शामिल हैं।