नवीनतम
महर्षि संस्थान में सहस्र चंडी महायज्ञ का चतुर्थ दिवस
भोपाल [ महामीडिया ] राजधानी भोपाल के महर्षि महेश योगी संस्थान में नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री सहस्र चंडी महायज्ञ चल रहा है। आज 121 वैदिक पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार के द्वारा सर्वप्रथम माता कुष्मांडा की पूजा अर्चना की गई इसके पश्चात सहस्र चंडी महायज्ञ प्रारंभ हुआ जो कि दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। ज्ञात हो की परंपरा के अनुसार वर्षों से महर्षि महेश योगी संस्थान में नवरात्रि पर्व के दौरान प्रतिवर्ष श्री सहस्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस महायज्ञ का आयोजन महर्षि महेश योगी संस्थान के छान स्थित गुरुदेव ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम में किया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महर्षि संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रद्धालु उपस्थि हैं। श्री सहस्र चंडी महायज्ञ चैत्र नवरात्रि पर्व के पूरे 9 दिनों तक निरंतर चलेगा।