नवीनतम
केंद्रीय बजट के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
भोपाल [ महामीडिया] बजट के बाद आज एक फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के बाद सेंसेक्स 1,600 अंक गिरकर 80,600 पर आ गया। वहीं निफ्टी भी करीब 550 अंक गिरकर 24,800 के स्तर पर आ गया। सरकार ने फ्यूचर्स पर लगने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% किया। ऑप्शंस प्रीमियम और एक्सरसाइज पर भी STT को बढ़ाकर 0.15% किया। इस वजह से ही बाजार में यह गिरावट आई।
हालांकि अब सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 81,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 250 अंक की गिरावट है यह अभी 25,050 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।