केंद्रीय बजट में आयकर फॉर्म को सरल बनाने सहित कॉर्पोरेट मित्रों की नियुक्ति का प्रस्ताव

केंद्रीय बजट में आयकर फॉर्म को सरल बनाने सहित कॉर्पोरेट मित्रों की नियुक्ति का प्रस्ताव

भोपाल [महामीडिया ] केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान टैक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि आम करदाताओं की सुविधा के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म को सरल बनाया जाएगा। नया इनकम टैक्स फॉर्म 1 अप्रैल से लागू होगा। इसके साथ ही विदेश यात्रा पर टीडीएस की दर 2 प्रतिशत तय की गई है।सीतारमण ने कहा कि सरकार टियर-2 और टियर-3 शहरों में लघु एवं मध्यम उद्यमों की मदद के लिए ‘कॉर्पोरेट मित्रों’ का एक विशेष कैडर विकसित करेगी। इसका उद्देश्य छोटे कारोबारियों को पेशेवर मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग देना है।

बजट 2026 में महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 5 विश्वविद्यालय टाउनशिप विकसित करने और प्रत्येक जिले में लड़कियों के लिए छात्रावास खोलने की घोषणा की है।

सम्बंधित ख़बरें