नवीनतम
भारत का केंद्रीय बजट आज
भोपाल [महामीडिया] भारत का केंद्रीय बजट आज प्रस्तुत किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट प्रस्तुत करेंगी। भारत के इतिहास में पहली बार रविवार को केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत का यह केंद्रीय बजट मध्यवर्गीय परिवारों एवं महिला लघु कृषक परिवारों के लिए विशेष सौगात लेकर आएगा। अभी तक संपूर्ण भारत में महिला लघु कृषकों के लिए कोई भी योजना संचालित नहीं हो रही है इसलिए महिला लघु कृषकों की सशक्तिकरण के लिए इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है जिनकी आजादी के 70 साल गुजर जाने के बाद भी उपेक्षा हो रही है।