शीतला अष्टमी पर्व 11 मार्च को
भोपाल [महा मीडिया] आने वाले 11 मार्च 2026 को शीतला अष्टमी यानी बसोड़ा का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन मां शीतला को समर्पित माना जाता है। मां शीतला की पूजा करने से चेचक, त्वचा रोग, बार-बार होने वाला बुखार और अन्य बीमारियों से रक्षा मिलती है। खास तौर पर बच्चों की सेहत और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए यह पूजा बहुत शुभ मानी जाती है।इस दिन की एक खास परंपरा है कि अष्टमी के दिन घर में चूल्हा या गैस नहीं जलाया जाता। सप्तमी के दिन ही भोजन बनाकर रखा जाता है और अगले दिन वही ठंडा या बासी भोजन माता को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। इसी कारण इस पर्व को कई जगह बसोड़ा भी कहा जाता है।