म.प्र.की शुचि उपाध्याय राष्ट्रीय चैलेंजर ट्राफी के लिए चयनित

म.प्र.की शुचि उपाध्याय राष्ट्रीय चैलेंजर ट्राफी के लिए चयनित

भोपाल [महामीडिया] म.प्र. टीम .की 8 महिला खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली चैलेंजर ट्राफी के लिए हुआ जिसमें जबलपुर संभाग के मंडला जिले की शुचि उपाध्याय शामिल है। 5 जनवरी से चेन्नई में आयोजित इस टूर्नामेंट में शुचि इंडिया डी टीम का हिस्सा होंगी। विदित हो कि जबलपुर संभाग के मंडला जिले की उभरती खिलाड़ी शुचि उपाध्याय को नेशनल सीनियर वूमेन ट्राफी में प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। शुचि ने टूर्नामेंट के दौरान शानदार गेंदबाजी कर 18 विकेट अपने नाम किए हैं।  आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले की शुचि ने महज दो वर्षों में ही बालिका क्रिकेट की अंडर 19, अंडर 23 एवम सीनियर टीम मध्यप्रदेश में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है। एक दिवसीय महिला क्रिकेट फार्मेट के इस टूर्नामेंट में जबलपुर संभाग के मंडला जिले की इस खिलाड़ी का एम पी टीम में उल्लेखनीय योगदान रहा है।

सम्बंधित ख़बरें