नवीनतम
कटनी की छह महिला खिलाड़ी दूषित भोजन से बीमार
भोपाल [महामीडिया] पन्ना जिला मुख्यालय में आयोजित 'सांसद खेल महोत्सव' के समापन समारोह के बाद कटनी जिले की छह महिला खिलाड़ी बीमार पड़ गई हैं। गुरुवार देर शाम हुई इस घटना के बाद सभी खिलाड़ियों को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लड़कियां जिनकी हालत गंभीर थी उनका इलाज अभी कटनी ज़िला अस्पताल में चल रहा है।