
म. प्र., राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा एवं एवं तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त
भोपाल (महामीडिया) देश के चार विधानसभा राज्यों के चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो चुका है कि तीन राज्यों में भाजपा एवं एक राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। अभी तक के प्राप्त नतीजों के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा ने 166 सीटों में बढ़त बना रखी है जबकि 63 सीटों में कांग्रेस आगे चल रही है। सिर्फ एक सीट पर निर्दलीय बढत बनाये हुए हैं । भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गए हैं, वही कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य नरोत्तम मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा है। रामेश्वर शर्मा और कमलनाथ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं। राजस्थान में भाजपा ने 115 सीटों पर बढ़त बनाकर जीत का परचम लहराया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को 69 सीटों से संतोष करना पड़ रहा है। राजस्थान की 15 सीटों पर अन्य ने बढ़त बना रखी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 55 सीटों पर बढ़त बनाकर अपनी जीत का मार्ग प्रशस्त कर लिया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को मात्र 35 सीटें मिलती नजर आ रही है। तेलंगाना में अवश्य अच्छा उलट फेर हुआ है जहां पर कांग्रेस 69 सीटों पर जीतने जा रही है।