लाहौल-स्पीति और गुलमर्ग में सबसे ठंडी रात

लाहौल-स्पीति और गुलमर्ग में सबसे ठंडी रात

भोपाल [महामीडिया] उत्तराखंड का मुनस्यारी सोमवार को सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड किया गया, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। केदारनाथ में भारी बर्फबारी के बीच तापमान माइनस 23 डिग्री पहुंच गया। उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री में माइनस 21 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। यहां पानी की पाइपलाइन में बर्फ जम गई। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के ताबो और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार रात साल की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से करीब 10 डिग्री नीचे पहुंच गया। इससे झीलों, झरनों और नदियों की छोटी धाराओं में पानी जम गया। लाहौल-स्पीति के ताबो में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज हुई, जहां तापमान माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कीलोंग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.3 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस 3.1 डिग्री और कल्पा में माइनस 0.4 डिग्री रहा। ऊंचाई वाले इलाकों में पानी की पाइपें जम गई हैं और सुबह के समय बर्फीली हवाओं से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी पारा सामान्य से दो से पांच डिग्री नीचे रहा।

सम्बंधित ख़बरें