नवीनतम
संविधान पीठ सबरीमाला मामले की समीक्षा याचिकाओं पर सुनवाई करेगी
भोपाल [महामीडिया] सुप्रीम कोर्ट की 9-न्यायाधीशों की संविधान पीठ सबरीमाला मामले की समीक्षा याचिकाओं से जुड़े संदर्भित मुद्दों पर 7 अप्रैल से सुनवाई शुरू करेगी जो 22 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। खंडपीठ की संरचना मुख्य न्यायाधीश द्वारा अलग से प्रशासनिक आदेश के माध्यम से अधिसूचित की जाएगी। चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस बागची और जस्टिस पंचोली की तीन-न्यायाधीशों की खंडपीठ ने आज यह आदेश पारित किया है कि मामले को 9-न्यायाधीशों की बड़ी पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए।