कल साल का पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण
भोपाल [महामीडिया] कल 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है कल फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि भी पड़ रही है। यह ग्रहण 17 फरवरी को दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम को 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जिसे 'रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है। यह एक खगोलीय घटना है ब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता और किनारों पर आग के छल्ले जैसा प्रकाश दिखाई देता है तो उसे 'रिंग ऑफ फायर' कहा जाता है ।