अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था जम्मू से रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था जम्मू से रवाना

पहलगाम [ महामीडिया ]  अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार को पहला जत्था जम्मू से रवाना हो गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगवती नगर बेस कैंप से जत्थे को झंडी दिखाई। इस दौरान श्रद्धालु 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के जयकारे लगाते रहे। आधिकारिक तौर पर यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होगी। 38 दिन तक चलने वाली यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों से होगी। यात्रा का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। 

सम्बंधित ख़बरें