
आज शेयर बाजार में 288 अंकों की गिरावट रही
मुंबई [महामीडिया आज 2 जुलाई को सेंसेक्स 288 अंक गिरकर 83,410 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 88 अंक की गिरावट रही यह 25,453 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और मारुति सुजुकी टॉप-5 गेनर्स रहे।इसके अलावा, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, टाइटन, एक्सिस बैंक, और इंफोसिस में तेजी रही।वहीं दूसरी तरफ HDFC बैंक और BEL सेंसेक्स के टॉप-5 लूजर्स रहे। इसके अलावा,SBI, रिलायंस, ITC, ईटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, ICICI बैंक, HCL टेक और TCS में लाल निशान पर बंद हुए।