होल्सटीन फ्रिज़ियन गाय ने दिया एक दिन में 65 लीटर दूध

होल्सटीन फ्रिज़ियन गाय ने दिया एक दिन में 65 लीटर दूध

भोपाल [महामीडिया] भारत के डेयरी क्षेत्र में उन्नत नस्लों के कारण दूध उत्पादन क्षमता में लगातार वृद्धि हो ही है। विशेष रूप से होल्सटीन फ्रिज़ियन नस्ल की गायें अपनी उच्च दुग्ध उत्पादन क्षमता के लिए विश्वभर में जानी जाती हैं। हाल ही में राजस्थान में एचएफ गाय ने 24 घंटे में लगभग 65 किलोग्राम दूध दे कर इस नस्ल की उत्पादकता क्षमता को एक बार फिर रेखांकित किया है । यह वैज्ञानिक प्रबंधन, संतुलित आहार और बेहतर नस्ल सुधार के माध्यम से प्राप्त उच्च उत्पादन क्षमता का एक उदाहरण है। होल्सटीन फ्रिज़ियन नस्ल को दुनिया की सबसे अधिक दूध देने वाली नस्लों में माना जाता है। भारत में भी एचएफ और एचएफ क्रॉसब्रीड पशुओं ने दूध उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उचित पोषण और पशुपालन प्रबंधन के साथ यह नस्ल डेयरी किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

सम्बंधित ख़बरें