उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागीं
मुंबई [महामीडिया] अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज 13वां दिन है। इजराइल को ईरान के साथ-साथ पड़ोसी देश लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह की चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है। ईरान समर्थक हिजबुल्लाह ने इजराइल पर डेढ़ सौ से ज्यादा मिसाइलें दागीं हैं। इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर रॉकेट और मिसाइलों को रोक दिया लेकिन कुछ जगहों पर मलबा गिरने से आग लग गई। अलग-अलग हमलों में पिछले 24 घंटे में 179 लोग घायल हुए हैं जबकि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक कुल 2,745 लोग घायल हो चुके हैं।