म.प्र. का भू अभिलेख पोर्टल आज से 29 जुलाई की रात तक बंद रहेगा

म.प्र. का भू अभिलेख पोर्टल आज से 29 जुलाई की रात तक बंद रहेगा

भोपाल [महामीडिया] म.प्र. के भू अभिलेख पोर्टल को नए वर्जन में अपडेट करने के लिए छह दिन के लिए बंद किया जा रहा है। नया वेब जीआईएस 2.0 पोर्टल जल्द दिखेगा जो पहले की अपेक्षा नई जानकारियों के साथ अपडेट होगा। 23 जुलाई की रात 12 बजे से मप्र भू अभिलेख पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा जो 29 जुलाई की रात 12 बजे तक प्रभावित रहेगा। इस दौरान भू-अभिलेख पोर्टल से होने वाले कार्य नहीं हो सकेंगे। आम लोगों के लिए खसरा, नक्शा, खतौनी, ऋण पुस्तिका आदि नहीं निकल सकेंगे। वहीं कृषि भूमि की रजिस्ट्री पर भी असर रहेगा क्योंकि कृषि भूमि की रजिस्ट्री में डेटा भू अभिलेख से लिंक रहता है। 

सम्बंधित ख़बरें