
कार्तिक महीना कल से प्रारंभ होगा
भोपाल [महामीडिया] हिन्दी पंचांग का आठवां महीना कार्तिक कल 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है महीना 5 नवंबर तक रहेगा। इस महीने में साल का सबसे बड़ा उत्सव दीपावली 20 अक्टूबर को है। हालांकि इस साल कार्तिक मास की अमावस्या दो दिन है इस वजह से दीपावली की तारीख को लेकर पंचांग भेद है। कार्तिक मास का बड़ा महत्व है इस महीने को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का मास माना जाता है। इसमें सुबह स्नान करने और भगवान विष्णु का पाठ व जाप करने मात्र से व्यक्ति के सभी रोग दोष दूर हो जाते हैं। भगवान विष्णु के साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है जिससे व्यक्ति का जीवन धन धान्य से भर जाता है।