भौतिकी का नोबेल पुरस्कार तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों को

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों को

भोपाल [महामीडिया] इस साल भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 3 अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन क्लार्क, माइकल डेवोरेट, जॉन मार्टिनिस को मिला है। आज मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। यह पुरस्कार बिजली के सर्किट में बड़े पैमाने पर क्वांटम टनलिंग और ऊर्जा के स्तरों की खोज के लिए मिला है। आम जिंदगी में हम देखते हैं कि कोई गेंद दीवार से टकराकर वापस आ जाती है लेकिन क्वांटम की दुनिया में छोटे कण कभी-कभी दीवार को पार कर दूसरी तरफ चले जाते हैं इसे क्वांटम टनलिंग कहते हैं। अब वैज्ञानिकों ने इस टनलिंग को बिजली के सर्किट जैसे बड़े सिस्टम में देखा है जो पहले असंभव माना जाता था। इसके साथ ही उन्होंने ऊर्जा के निश्चित स्तरों को भी देखा जो इस खोज को और खास बनाता है। इस खोज से भविष्य में क्वांटम कंप्यूटिंग और नई तकनीकों को विकसित करने में मदद मिल सकती है। यह क्वांटम भौतिकी को रोजमर्रा की चीजों में इस्तेमाल करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। विजेताओं को 10.3 करोड़ रुपए, सोने का मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा। पुरस्कार 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें