म.प्र. सरकार आज पांच हजार करोड़ का कर्ज़ लेगी

म.प्र. सरकार आज पांच हजार करोड़ का कर्ज़ लेगी

भोपाल [महामीडिया] राज्य सरकार आज मंगलवार को 5,200 करोड़ का नया उधार लेने की तैयारी कर रही है। इस राशि का भुगतान 29 अक्टूबर को होगा जो प्रदेश के स्थापना दिवस से ठीक पहले आ रही है। यह पैसा विकास परियोजनाओं के लिए लिया जा रहा है। यह कर्ज दो हिस्सों में आएगा। पहला 2,700 करोड़ और दूसरा 2,500 करोड़।  इसके बाद इस साल का कुल कर्ज 42,600 करोड़ रुपये हो जाएगा। पहली किस्त अक्टूबर 2046 तक और दूसरी 2047 तक ब्याज के साथ चुकानी होगी। केंद्र की मंजूरी से लिया जा रहा यह ऋण सिंचाई, बिजली परियोजनाओं और सामाजिक विकास जैसे उत्पादक क्षेत्रों में खर्च होगा।

 

सम्बंधित ख़बरें