म.प्र.में निजी विश्वविद्यालयों की संख्या 54 तक पहुंची

म.प्र.में निजी विश्वविद्यालयों की संख्या 54 तक पहुंची

भोपाल [महामीडिया] म.प्र.में निजी शिक्षा का कारोबार तेजी से बढ़ा है। वर्ष 2023 तक कुल 13 सालों में निजी विश्वविद्यालयों की संख्या शून्य से बढक़र 54 हो चुकी है।जबकि 25 नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना भी शासन स्तर पर प्रक्रियाधीन है। मध्यप्रदेश में वर्ष 20 तक निजी विश्वविद्यालयों की कुल संख्या 33 थी।  वर्ष 2019, 2021, 2022 और 2023 में ही 21 नए निजी विश्वविद्यालय मप्र में आरंभ हुए हैं। वर्ष 2019 का साल भी जोडऩे पर 5 सालों में नए निजी विश्वविद्यालयों की संख्या 25 हो गई। 25 नए निजी विश्वविद्यालयों की पंजीयन और अनुमति प्रक्रिया पूरी होने पर मप्र में निजी विश्वविद्यालयों की कुल संख्या 89 हो जाएगी। जबकि निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के विश्वविद्यालयों की स्थापना के आवेदन भी पहुंच रहे हैं।
राजधानी भोपाल में 2023 में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। कुछ अन्य बड़े कारोबारी और औद्योगिक घरानों ने भी इसमें रुचि ली है। इससे पहले रिलायंस समूह द्वारा भोपाल में 1500 करोड़ के निवेश से धीरूभाई अंबानी यूनिवर्सिटी खोलने का प्रस्ताव 2010 में दिया था। इस परियोजना के लिए शासन के पास की गई सुरक्षा निधि 5 करोड़ रुपये भी जमा कराई थी। हालांकि यह प्रोजक्ट धरातल पर नहीं उतर सका। सात नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना हेतु मार्च 2025 तक मप्र शासन, उच्च शिक्षा विभाग को अनुपालन रिपोर्ट पेश हुई। 4 नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना हेतु मार्च 2025 तक मप्र शासन, उच्च शिक्षा विभाग से आशय पत्र जारी हुए।  मप्र में 10 नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना हेतु मार्च 2025 तक प्रस्ताव प्रक्रियाधीन थे। वर्ष 2010 में 03, वर्ष 2011 में 06, वर्ष 2013 में 03, वर्ष 2014 में 02, वर्ष 2015 में 05, वर्ष 2016 में 05, वर्ष 2017 में 04, वर्ष 2018 में 06, वर्ष 2019 में 04, वर्ष 2021 में 03, वर्ष 2022 में 08 और वर्ष 2023 में 06 निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना प्रदेश में हुई।

 

सम्बंधित ख़बरें