व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे

व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे

भोपाल [महामीडिया] देशभर में आज एक नवंबर से व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों को कुछ राहत मिली है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेटों में 4.5 से 6.5 रुपये तक की कटौती की है। दिल्ली में अब सिलेंडर की नई कीमत ₹1,590.50 है जो पहले के ₹1,595.50 से ₹5 कम है। 

मुख्य शहरों में नई कीमतें इस प्रकार हैं:

  • कोलकाता: ₹1,694 (₹6.50 की कमी)

  • मुंबई: ₹1,542 (₹5 की कमी)

  • चेन्नई: ₹1,750 (₹4.50 की कमी)

 यह बदलाव व्यापारिक सिलेंडर की कीमतों में मामूली राहत देने के लिए किया गया है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

सम्बंधित ख़बरें