शेयर बाजार 570 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ 

शेयर बाजार 570 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ 

मुंबई [ महामीडिया] शेयर बाजार में आज 21 सितंबर को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 570 अंक की गिरावट के साथ 66,230 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 159 अंकों की गिरावट रही, यह 19,742 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और सिर्फ 7 में बढ़त देखने को मिली है। यह लगातार तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट रही। ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में गिरावट रही। 

सम्बंधित ख़बरें