सुप्रीम कोर्ट पेटेंट अधिकार मामले की सुनवाई करेगा

सुप्रीम कोर्ट पेटेंट अधिकार मामले की सुनवाई करेगा

भोपाल [महामीडिया] नेशनल कंपनी ला अपीलेट ट्रिब्यूनल  के एक निर्णय के कुछ हिस्सों पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह इस बात की जांच करेगा कि क्या भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग  को पेटेंट अधिकारों से जुड़े प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण के आरोपों की जांच करने का अधिकार है। जस्टिस जेबी पार्डीवाला और विजय बिश्नोई की पीठ ने एनक्लैट के उन निष्कर्षों पर रोक लगा दी जिनमें कहा गया था कि प्रतिस्पर्धा अधिनियम उन मामलों में लागू नहीं होता जहां प्रभुत्व के दुरुपयोग के दावे पेटेंट अधिकारों के उपयोग पर आधारित हैं और ऐसे विवाद केवल पेटेंट अधिनियम के दायरे में आते हैं।

सम्बंधित ख़बरें