नवीनतम
आरएसएस का दो दिवसीय सम्मेलन चार अप्रैल से भोपाल में
भोपाल [महामीडिया] राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य भारत प्रांत का दो दिवसीय समन्वय वर्ग चार और पांच अप्रैल को भोपाल के शारदा विहार आवासीय विद्यालय में होगा। इसमें प्रांत कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। वर्ग में संघ के सभी आनुषांगिक संगठनों के प्रांत स्तर के पदाधिकारी भी भाग लेंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, सेवा भारती, संस्कार भारती आदि संगठनों के पदाधिकारी सम्मिलित रहेंगे। वर्ग में संघ की कार्यपद्धति, पंच परिवर्तन, संघ शताब्दी वर्ष में प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा।