संसद का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से

संसद का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से

भोपाल [महामीडिया] संसद का शीतकालीन सत्र  एक दिसंबर 2025 से शुरू होगा। संसद सत्र  एक दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। एक दिसंबर से शीतकालीन सत्र आयोजित करने के सरकार के प्रस्ताव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है।  संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा हमें एक सार्थक सत्र की उम्मीद है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करे और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करे। इससे पहले संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चला था। पूरे सत्र में कुल 21 बैठकें हुईं थी। लोकसभा में 120 घंटे चर्चा का समय निर्धारित था लेकिन सिर्फ 37 घंटे ही चर्चा हो सकी थी।

सम्बंधित ख़बरें