इस बार होली पर्व पर भद्रा और खग्रास चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग
भोपाल [महामीडिया] इस वर्ष होली पर्व पर भद्रा और खग्रास चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है जिसको लेकर असमंजस की स्थिति है। 2 मार्च की रात होलिका दहन किया जाएगा जबकि अगले दिन 3 मार्च को धुलेंडी के दिन खग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा। ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा जिसमें शुभ कार्य और मंदिर दर्शन वर्जित माने जाते हैं। 2 मार्च को शाम 5:55 बजे भद्रा काल प्रारंभ होगा जो 3 मार्च सुबह 4:28 बजे तक रहेगा। इस वर्ष भद्रा भूलोक में और सिंह राशि में मानी जा रही है, इसलिए प्रदोष काल में होलिका पूजन और दहन शास्त्रसम्मत और श्रेष्ठ रहेगा। उन्होंने बताया कि फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका पूजन का विशेष महत्व होता है। भद्रा काल में दान-पुण्य भी किया जा सकता है।