इस वर्ष 59 शुभ विवाह मुहूर्त का संयोग

इस वर्ष 59 शुभ विवाह मुहूर्त का संयोग

भोपाल [महा मीडिया] इस वर्ष शुभ मुहूर्त चार फरवरी से शुरू हो जाएंगे जबकि पहला विवाह मुहूर्त पांच फरवरी को रहेगा। पूरे साल का अंतिम विवाह मुहूर्त छह दिसंबर को पड़ने वाला है। इस साल कुल 59 शुभ विवाह मुहूर्त रहेंगे। 14 मार्च से 13 अप्रैल तक शादियां नहीं होंगी।फरवरी से मार्च तक विवाह के कई अवसर मिलेंगे लेकिन 14 मार्च से 13 अप्रैल तक खरमास लगने के कारण शादियों पर विराम रहेगा। मुहूर्तों की बात करें तो फरवरी में 12, मार्च में आठ, अप्रैल में आठ और मई में भी आठ शुभ तिथियां रहेंगी। हालांकि साल में कुछ ऐसे महीने भी आएंगे जब एक भी विवाह मुहूर्त नहीं होगा। हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में विवाह को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है इसलिए लोग शुभ तिथि का विशेष ध्यान रखते हैं।

सम्बंधित ख़बरें