
सिक्किम में भूस्खलन के कारण हजारों पर्यटक फंसे
मुंबई [महामीडिया] सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ। इसके कारण करीब 1,000 पर्यटक फंस गए हैं। राजधानी गंगटोक से करीब 100 किलोमीटर दूर लाचेनचुंगथांग रोड पर मुंशीथांग और लेमा,बॉब में पर्यटकों की करीब 200 गाड़ियां फंसी हुई है। उनमें सवार पर्यटक एक गुरुद्वारे में ठहरे हुए हैं। लाचुंग और लाचेन तक पहुंचने वाले रास्ते बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जिससे पर्यटकों का निकला मुश्किल हो गया है।लाचुंग और लाचेन हिल स्टेशन हैं जो गुरुडोंगमार झील और युमथांग घाटी सहित अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं।अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई है। सिक्किम में अगली सूचना तक पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी गई है। उनके ट्रैवल परमिट भी रद्द कर दिए गए हैं।