हिमाचल सड़क हादसे में तीन लोग मरे

हिमाचल सड़क हादसे में तीन लोग मरे

भोपाल [महामीडिया] आज मंगलवार की सुबह हिमाचल प्रदेश के चौपाल-नेरवा से पांवटा जा रही एचआरटीसी की एक बस क्वानू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।यह बस सुबह साढ़े छह बजे चौपाल डिपो से पहले नेहवा पहुंची और उसके बाद मीनस-क्वानू- हरिपुर रूट से पांवटा जा रही थी। बस में तीस से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें