न्यूजीलैंड में तीन आतंकवादियों को सजा 

न्यूजीलैंड में तीन आतंकवादियों को सजा 

भोपाल [ महामीडिया] न्यूजीलैंड में ऑकलैंड कोर्ट ने भारतीय मूल के रेडियो होस्ट हरनेक सिंह की हत्या के मामले में 3 खालिस्तानियों को सजा सुनाई। इन तीनों ने 2020 में हरनेक को मारने की कोशिश की थी। उन पर चाकू से कई वार किए थे। दरअसल, हरनेक खालिस्तान के खिलाफ बोलते रहे हैं। इस वजह से उन्हें टारगेट किया गया था।48 साल का न्यूजीलैंड का नागरिक इस साजिश का मास्टरमाइंड है। उसका नाम नहीं बताया गया है। उसे 13 साल की सजा हुई है। वहीं, 27 साल के सर्वजीत सिधू को 9 साल की सजा हुई है। 44 साल के सुखप्रीत सिंह को छह महीने के लिए घर में नजरबंद किया गया है।
 

सम्बंधित ख़बरें