
शेयर बाजार गिरावट पर रहा
मुंबई [महामीडिया] आज गुरुवार 24 जुलाई को सेंसेक्स 542 अंक गिरकर 82,184 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 158 अंक की गिरावट रही। निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब 2% की गिरावट रही। परसिस्टेंट और कोफोर्ज जैसे मिडकैप आईटी स्टॉक्स 9% तक गिरे। इंफोसिस में भी गिरावट दर्ज की गई। ट्रेंट, टेक महिंद्रा, इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट के कारण इंडेक्स को सपोर्ट नहीं मिला। इंफोसिस ने सालभर के रेवेन्यू अनुमान को घटाया, जिससे सेंटीमेंट बिगड़ा।